Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर देव इन्द्रावती महाविद्यालय की दो छात्राओं ने पाया कुलाधिपति स्वर्ण पदक

देव इन्द्रावती महाविद्यालय की दो छात्राओं ने पाया कुलाधिपति स्वर्ण पदक

0

अंबेडकर नगर। देव इन्द्रावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटेहरी ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय की दो छात्राओं ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा आयोजित स्नातकोत्तर परीक्षा सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

एमए चित्रकला की छात्रा स्मिता यादव, पुत्री विनोद कुमार यादव तथा एमएससी जंतु विज्ञान की छात्रा नीलम यादव, पुत्री रामसूरत यादव ने विश्वविद्यालय में टॉप कर यह गौरव हासिल किया। दोनों छात्राओं की इस सफलता से महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

महाविद्यालय के प्रबंधक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह, निदेशक डॉ. रंजन सिंह, सचिव डॉ. राजेश कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. ए.पी. सिंह, चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सलीम अहमद, कला संकाय अध्यक्ष डॉ. बीरबल शर्मा, विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय तथा मुख्य नियंता डॉ. आकाश श्रीवास्तव ने छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सभी अध्यापकों ने छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version