अयोध्या। मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिक्षक संचेतना महोत्सव में अयोध्या की शिक्षिका डॉ. संतोष गर्ग को सम्मानित किया गया। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय शिक्षक संचेतना, मुंबई मराठा मंदिर साहित्य शाखा, मुंबई तथा विश्व हिंदी प्रचार संस्थान, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में 4 और 5 अक्टूबर को संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर किया गया, जिसमें भारतीयसाहित्यकीसंकल्पनाऔरवैश्विकप्रभाव विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर बहुभाषी कवि सम्मेलन भी हुआ, जिसमें देश-विदेश के कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को प्रभावित किया।
कार्यक्रम में डॉ. संतोष गर्ग द्वारा प्रस्तुत भजनों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में विलास राऊत, एडवोकेट डॉ. बालासाहब तोरस्कर, डॉ. अलका नाइक और संतोष तावड़े सहित कई शिक्षकों को संतज्ञानेश्वरश्रेष्ठशिक्षकपुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. गर्ग ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों और साहित्यकारों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देते हैं।