Monday, July 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागर्मी को देखते हुए 7ः30 से 12ः30 तक होगा जूनियर हाईस्कूल के...

गर्मी को देखते हुए 7ः30 से 12ः30 तक होगा जूनियर हाईस्कूल के विद्यालयों का संचालन

अयोध्या। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय में परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन जिले के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। वर्तमान में लगातार तापमान बढ़ रहा है। जिससे जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी एवं दिन प्रतिदिन तापमान में वृद्वि होने के दृष्टिगत जनपद अयोध्या के परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त प्राथमिक/जूनियर हाईस्कूल स्तर के समस्त विद्यालयों का संचालन तत्काल प्रभाव से प्रातः 7ः30 बजे से अपरान्ह 12ः30 बजे तक किया जायेगा। उक्त जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments