Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर किसानों की सुविधा के लिए सहकारिता विभाग में धान खरीद कंट्रोल रूम...

किसानों की सुविधा के लिए सहकारिता विभाग में धान खरीद कंट्रोल रूम स्थापित

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष में मूल्य समर्थन योजना के तहत जिले में धान खरीद कार्य को सुचारु करने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि जनपद में कुल 115 धान क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें सहकारिता विभाग की तीन क्रय एजेंसियों उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड 38 केंद्र, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन 23 केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सहकारी संघ 12 केंद्र द्वारा कुल 73 केंद्रों का संचालन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए सहकारिता विभाग में धान खरीद कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम किसानों की धान खरीद से जुड़ी शिकायतों, तकनीकी दिक्कतों, भुगतान संबंधी मुद्दों एवं अन्य आवश्यक सहायता हेतु तुरंत कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों पर संचालित सभी धान क्रय केंद्रों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए किसान सीधे कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर किसान को उसके धान का उचित मूल्य समय पर मिले तथा धान खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सरल बनी रहे। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अपने नजदीकी क्रय केंद्र पर धान विक्रय करें और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत कंट्रोल रूम को अवगत कराएं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि किसानों की हर शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version