Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संतो की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों व शंख की ध्वनि से होगा...

संतो की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों व शंख की ध्वनि से होगा पीएम का स्वागत

0

◆ भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया संतो से सम्पर्क


◆ स्वागत कार्यक्रम को लेकर चिहिन्त किए गये है संतो की मौजूदगी के स्थल, भाजपा के कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है इसकी जिम्मेदारी


अयोध्या। प्रधानमंत्री के स्वागत-अभिनंदन की तैयारियों लेकर भाजपा का सम्पर्क अभियान जारी है। आयोजन को दिव्य और अद्वितीय स्वरूप देने के लिए हजारों संतों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। स्वागत के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद और घंटों की ध्वनि से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा, जिससे पूरी रामनगरी आध्यात्मिक माहौल से गूंज उठेगी। सम्पर्क अभियान को लेकर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने रंगमहल मंदिर पहुंचकर महंत रामशरण दास से मुलाकात की।

अन्य प्रमुख मंदिरों के महंतों व संतों से भी संपर्क कर उन्हें स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसमें जगन्नाथ मंदिर, अमांवा मंदिर के संत शामिल है। संतो के साथ हर प्रतिष्ठान पर जाकर विधायक व महानगर अध्यक्ष ने व्यापारियों से सम्पर्क स्थापित किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन रामनगरी के लिए सौभाग्य और गौरव का अवसर है। उनका स्वागत अयोध्या की आध्यात्मिक गरिमा और परंपरा के अनुरूप भव्य करने की तैयारी की जा रही है। हजारों संतों की उपस्थिति इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएगी। अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान अयोध्या की सनातन संस्कृति की दिव्यता प्रधानमंत्री के समक्ष अपने श्रेष्ठतम रूप में प्रकट होगी। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के दौरान संतो की उपस्थिति के स्थान को चिन्हित कर दिया गया है। इसके लिए रामनगरी के मंदिरों में लगातार सम्पर्क किया जा रहा है। अयोध्या के व्यापारियों से स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रहने को लेकर सम्पर्क किया गया है। मौके पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version