Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मार्ग में बनाए जाएंगे आठ ब्लाक

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मार्ग में बनाए जाएंगे आठ ब्लाक

0

◆ स्वागत की तैयारी को लेकर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में लिया बैठक


◆  बैठक में आयोजन को लेकर विधानसभावार सौंपी गई जिम्मेदारियां


अयोध्या। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए साकेत महाविद्यालय से रामजन्मभूमि तक के मार्ग को भाजपा ने आठ ब्लाक में बांटा है। नारी शक्ति, व्यापारी वर्ग व प्रबुद्ध नागरिक ब्लाक में स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। इसमें आमने-सामने एक व दो नम्बर ब्लाक यादव मंदिर तक रहेगा। तीन व चार ब्लाक यादव मंदिर से टेढ़ी बाजार तक, पांच व छह ब्लाक टेढ़ी बाजार से रघुवर गेस्ट हाउस तक तथा सात व आठ ब्लाक 11 नम्बर गेट तक रहेगी।
इसकी तैयारी को लेकर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक सर्किट हाउस में हुई। जिसमें हर ब्लाक को लेकर विधानसभावार जिम्मेदारियां सौपी गई। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि हर ब्लाक में दो हजार की संख्या निर्धारित की गई है। एक ब्लाक में 20 कार्यकर्ताओं प्रमुख बनाया गया है। जो स्वागत करने वालों से समन्वय स्थापित करते हुए पूरे कार्यक्रम की निगरानी करते रहेंगे। इसके साथ में पार्टी के पदाधिकारी पूरे आयोजन का लगातार निरीक्षण करते रहेंगे। स्वागत कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने की जिम्मेदारी के साथ सभी को कार्य करना है। क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में जिन कार्यकर्ताओं जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उन्हें पूरी तत्परता से जुटने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लोगो में उत्साह है। स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम अभूतपूर्व रहेगा। बैठक में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, चन्द्रभानु पासवान, अमित सिंह चौहान, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, अभिषेक मिश्रा, कमला शंकर पाण्डेय, ओमप्रकाश सिंह, महानगर पदाधिकारी, पार्षद मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version