Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मोबाइल और लॉकेट छीनकर भाग रहे दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, असलहा व...

मोबाइल और लॉकेट छीनकर भाग रहे दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, असलहा व लूट का सामान बरामद

0

अंबेडकरनगर। थाना सम्मनपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोबाइल फोन और लॉकेट छीनकर भाग रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घटना शनिवार दोपहर लगभग एक बजे की है, जब पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से उसका मोबाइल फोन और गले का लॉकेट छीन लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामवासियों ने साहस दिखाते हुए दोनों को तुरंत घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेते हुए उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, लाकेट तथा एक अवैध .32 बोर पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को शनिवार शाम को अमरौला जैनापुर पुल के पास से औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दशरथ पुत्र श्यामा सुन्दर निवासी विहलोलपुर जाफरगंज थाना कोतवाली अकबरपुर और शक्ति पुत्र नन्दलाल राजभर निवासी कजरी जमालुद्दीनपुर थाना सम्मनपुर के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस ने उनके पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक .32 बोर पिस्टल, दो कारतूस, एक पीली धातु का 786 अंकित लॉकेट, एक क्षतिग्रस्त ओप्पो मोबाइल, एक वीवो मोबाइल और एक सैमसंग मोबाइल बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चल रही कार्रवाई के तहत इस सफलता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version