अयोध्या। जनता दल यूनाइटेड की प्रांतीय बैठक अयोध्या स्थित एक होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री व उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी श्रवण कुमार शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल के नेतृत्व में कार्यक्रम के संयोजक व उत्तर प्रदेश के सचिव जितेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पनाथ वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी ने मंत्री का स्वागत किया।
बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने कहा कि प्रदेश भर में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक जनपद में सदस्यता अभियान को तेज करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने के लिए राज्य भर में 10 लाख सदस्य बनाने के लिए निर्धारित लक्ष्य पर कार्य आरंभ कर दिया गया है और यह तय किया गया है कि 15 फरवरी तक अभियान चला कर रसीदों को जमा कर लक्ष्य को पूरा किया जाए। बैठक में बताया गया कि आगामी प्रदेश की मासिक बैठक 7 फरवरी को बिजनौर में आयोजित की जाएगी, जिसमें इस बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की जाएगी। प्रदेश के सभी जनपदों के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान का लक्ष्य सौंपा गया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश पटेल, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पूनम सिंह, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह, प्रदेश महासचिव रनवीर सिंह, प्रदेश सचिव अजय चौधरी मौजूद रहे।
प्रदेश के जदयू प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी का कहना है कि मंत्री श्रवण कुमार ने सभी पार्टी के लोगों के साथ समीक्षा बैठक की और संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आने वाले आगामी 2027 चुनाव को कैसे मजबूती के साथ लड़ा जाए उसे पर भी जोर दिया गया।