Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचर्चित दहेज हत्या प्रकरण में पति समेत तीनों आरोपितों को हाईकोर्ट से...

चर्चित दहेज हत्या प्रकरण में पति समेत तीनों आरोपितों को हाईकोर्ट से जमानत


◆ अधिवक्ता देवेश तिवारी ने किया हाईकोर्ट मे पैरवी


अयोध्या। थाना पुराकलंदर क्षेत्र निवासी ज्योति साहू की विवाह नवंबर 2023 में थाना महाराजगंज के ग्राम दामोदरपुर निवासी सत्य प्रकाश से हुई थी। 21 अक्टूबर को ज्योति का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति सत्य प्रकाश, ससुर स्वरूप चंद्र और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था।

देवेश तिवारी अधिवक्ता, हाईकोर्ट लखनऊ

जिला न्यायालय से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आरोपितों की ओर से उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ खंडपीठ में जमानत आवेदन दाखिल किया गया। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ में हुई, जिसमें अधिवक्ता देवेश तिवारी ने आरोपित पक्ष की ओर से बहस की।

न्यायालय ने प्रस्तुत तथ्यों और तर्कों पर विचार करते हुए पति सत्य प्रकाश, ससुर स्वरूप चंद्र तथा मृतका की सास—तीनों को जमानत प्रदान कर दी। जमानत आदेश जारी होने के बाद आरोपित परिवार को कानूनी प्रक्रिया में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments