◆ कालेज के स्टॉफ व छात्र-छात्राओं ने अपने हाथ से बुझायी आग, कैम्पस में हुआ था आयोजन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में फायर विभाग ने आग बुझाने की जानकारी देने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया था। अग्निशमन विभाग ने कालेज के चिकित्सकों व छात्र-छात्राओं को मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाने के तरीको के बारें में जानकारी दिया। कालेज के स्टॉफ से प्रतीकात्मक लगी आग को बुझवाया। आग लगने के पर की जाने वाली सावधानी के बारे में बताया गया।
