Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को, जमुनियाबाग से निकलेगी शोभायात्रा

गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को, जमुनियाबाग से निकलेगी शोभायात्रा

0
ayodhya samachar

अयोध्या। गणेश चतुर्थी के पर्व के साथ नगर में स्थापित पूजा पंडालो में स्थापित भगवान गणेश के प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को होगा। विसर्जन के लिए भगवान गणेश की प्रतिमाएं 6 सितंबर को दोपहर दो बजे से जमुनिया बाग में सामूहिक शोभा यात्रा के रूप में एकत्र होगी। जहां पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व सांसद निर्मल खत्री, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी,नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव,गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान और मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, शक्ति सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रतिपाल सिंह पाली, जसवीर सिंह सेठी शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे।
शोभायात्रा चौक, रिकाबगंज चौराहा, नियावां के रास्ते थाना कैंट के सामने से होते हुए मिलेट्री मंदिर के रास्ते मीरन घाट होते हुए विसर्जन स्थल गुप्तार घाट जाएगी। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि गणेश पूजा विसर्जन सकुशल संपन्न करने के लिए केंद्रीय समिति के पदाधिकारियो की ड्यूटी लगाई गई है। जमुनिया बाग कैंप पर गगन जायसवाल,जे एन चतुर्वेदी, केशव बिगुलर, डॉ अखिलेश वैश्य,तारकेश्वर शर्मा, मुरली बत्रा और के साथ अन्य कार्यकर्ता विसर्जन में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। इसके साथ चौक घंटा घर पर अध्यक्ष मनोज जायसवाल के साथ प्रमुख संरक्षक विजय कुमार गुप्ता, प्रेमनाथ राय, राजेश गौड़, अतुल सिंह, आलोक शंकर, अखिलेश पाठक, बजरंगी साहू, चंदन गुप्ता, जनार्दन पांडे आदि कार्यकर्ता चौक घंटाघर पर शोभा यात्रा को चलाएमान रखेंगे। रिकाबगंज चौराहे पर केंद्रीय समिति के सुप्रीत कपूर,मुन्ना यादव,कमलेश सोलंकी,रामबाबू कसौधन,दिलीप कसौधन,रविकांत आर्य,अजय विश्वकर्मा,नीरज पाठक, रोहित अग्रवाल, विवेक साहू, अंकुश गुप्ता, विशाल गुप्ता वासु, सुनील मौर्य, राजेश श्रीवास्तव, अवधेश अग्रहरि आदि कार्यकर्ता शोभा यात्रा में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। केंद्रीय समिति के संजय श्रीवास्तव, रंजीत शर्मा, रोहिताश्व चंद्र राजू, तरुण गुप्ता, देवेंद्र अग्रहरि, अंजनी पांडे, अखिलेश वैश्य,अमित तिवारी आदि नियावां चौराहे पर खड़े होकर विसर्जन शोभायात्रा में सहयोग करेंगे। वही विसर्जन स्थल गुप्ता घाट पर पवन निषाद,दीपक गौतम आदि कार्यकर्ता विसर्जन स्थल पर सहयोग करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version