Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कमरे पर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में...

कमरे पर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में दहशत

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक 50 वर्षीय अधेड़ की कमरे पर सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह शव मिलने पर गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुस्कुराई गांव निवासी रामस्वरूप (50 वर्ष, पुत्र स्व. मोहन) शुक्रवार रात रोज की तरह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे किनारे बने कमरे पर सोने गए थे। वे पेशे से ऑटो चालक थे और एक स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य करते थे। उनकी पत्नी का निधन करीब आठ वर्ष पूर्व हो चुका है।

सुबह जब वे घर नहीं लौटे तो उनका पुत्र उन्हें बुलाने कमरे पर पहुंचा, जहां उसने पिता को खून से लथपथ अवस्था में मृत पाया। शोर मचने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, कोतवाल संतोष कुमार सिंह व जैतपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है और शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

गौरतलब है कि लगभग पखवाड़ा पूर्व इसी थाना क्षेत्र के चौदहप्राश गांव में पिता ने बेटे की हत्या कर दी थी। एक माह के भीतर दो हत्याओं की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version