Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बीकापुर विधानसभा में होली मिलन समारोह संपन्न, 2027 में सरकार बनाने का...

बीकापुर विधानसभा में होली मिलन समारोह संपन्न, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

0

अयोध्या। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहावल इलाके स्थित परशुरामपुर दुर्गा मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह व अनूप सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश यादव ने की, जबकि संचालन राकेश यादव द्वारा किया गया। इस दौरान मंच पर मुख्य अतिथि अनूप सिंह का माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए अनूप सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने पार्टी को सर्वसमाज की पार्टी बताते हुए कहा कि इसमें हर वर्ग के लोगों को समान सम्मान मिलता है।

अनूप सिंह ने कहा कि वह पिछले 22 वर्षों से पार्टी के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और आगे भी समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जिला पंचायत स्तर से होने की बात कही। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यों की सराहना करते हुए बीकापुर की जनता के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि यदि पार्टी द्वारा उन्हें 2027 में उम्मीदवार बनाया जाता है और क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिला, तो वह क्षेत्र के विकास व जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version