Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर उपज के प्रांतीय अधिवेशन का महामहिम करेंगे उद्घाटन

उपज के प्रांतीय अधिवेशन का महामहिम करेंगे उद्घाटन

0
ayodhya samachar

◆ मुरादाबाद में 11 अप्रैल को होने वाले अधिवेशन में जनपद का भी रहेगा प्रतिनिधित्व


अंबेडकरनगर। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) एनयूजे की राज्य शाखा उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) का एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 11 अप्रैल को मुरादाबाद में होगा। जिसका उद्घाटन झारखंड के महामहिम राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार करेंगे। मुरादाबाद में दिल्ली मार्ग स्थित उप्र पर्यटन निगम के होटल राही में प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व कुलपति बल्देव भाई शर्मा, विधान परिषद सदस्य डॉ जय पाल सिंह , एनयूजे के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि होंगे।उपज के अम्बेडकर नगर जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारी सदस्य सुभाष गुप्ता ने बताया कि इस अधिवेशन में अंबेडकर नगर जिले का भी प्रतिनिधित्व रहेगा। इस दौरान सुभाष गुप्ता के साथ साथ वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के संरक्षण बचुली मिश्र, जिला महामंत्री अरुण कुमार मिश्रा,जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर आम सभा की बैठक और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठके दो अलग अलग सत्रों में आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा होगी। इसमें प्रमुख रूप से पत्रकार पेंशन, आयुष्मान चिकित्सा कार्ड की विसंगतियों, रेल यात्रा रियायत शुरू कराने, आवासीय कॉलोनी, प्रेस मान्यता समिति आदि विषयों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। उपज के संगठन विस्तार और राज्य में एनयूजे की राष्ट्रीय बैठक आयोजित कराने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के तीनों सत्रों में पारित प्रस्तावों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भेजा जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version