Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, जल्द पहुंचेगी और खेप

जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, जल्द पहुंचेगी और खेप

0
ayodhya samachar

अम्बेडकरनगर। जिले में रबी सीजन को देखते हुए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार जनपद में यूरिया, डीएपी समेत अन्य उर्वरकों का पर्याप्त भंडार मौजूद है और जल्द ही अतिरिक्त खेप भी प्राप्त होने वाली है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जनपद में अब तक यूरिया 12832 मीट्रिक टन, डीएपी 4193 मीट्रिक टन, एनपीके 2998 मीट्रिक टन, एसएसपी 13790 मीट्रिक टन तथा एमओपी 158 मीट्रिक टन उपलब्ध हुई है। वितरण के बाद वर्तमान में सहकारिता व निजी क्षेत्र में संयुक्त रूप से यूरिया 12482 मीट्रिक टन, डीएपी 4006 मीट्रिक टन, एनपीके 2941 मीट्रिक टन, एसएसपी 13653 मीट्रिक टन एवं एमओपी 149 मीट्रिक टन शेष है।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद को अयोध्या रैक प्वाइंट से शीघ्र ही यूरिया की अतिरिक्त खेप प्राप्त होगी। इसमें सहकारिता क्षेत्र में एनएफएल कंपनी की 113 मीट्रिक टन (2511 बोरी) तथा निजी क्षेत्र में 427 मीट्रिक टन (9488 बोरी) सहित कुल 540 मीट्रिक टन (11999 बोरी) यूरिया शामिल है।

किसानों से अपील की गई है कि उर्वरक प्राप्त करते समय अपना आधार कार्ड और जोत बही/खतौनी साथ लाएं तथा अपनी कृषित भूमि के अनुसार निर्धारित मात्रा में ही उर्वरक लें। उन्होंने बताया कि किसान अपने नजदीकी उर्वरक विक्रय केंद्रों से पीओएस मशीन के माध्यम से निर्धारित मूल्य पर उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version