Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी- डॉ.  अमरनाथ

सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी- डॉ.  अमरनाथ


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। बाबा बरुआदास पी.जी. कॉलेज परुइय्या आश्रम,के रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह सड़क सुरक्षा अभियान तथा ‘जीरो फैटेलिटी समाधान की कार्य योजना के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम एवं राहवीर योजना के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु रैली का आयोजन किया गया l क्लब के संयोजक डॉ. अमरनाथ ने प्रतिभागियों को राहवीर योजना के बारे में विस्तार से बताया कि, भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने वाले नागरिकों को राहगीर की उपाधि देते हुए कानूनी सुरक्षा एवं नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है l सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति के लिए पहला घंटा गोल्डन आवर अति महत्वपूर्ण होता है l जिसके अंतर्गत घायल व्यक्ति को अस्पताल या ट्रामा सेंटर पहुंचने वाले व्यक्ति को राहवीर की उपाधि, प्रशंसा पत्र एवं  25 हजार का नकद पुरस्कार तथा इसके साथ प्रतिवर्ष 10 उत्कृष्ट राहवीरों को भारत सरकार द्वारा एक लाख के पुरस्कार एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया जाता है l इस योजना का उद्देश्य निर्भय और निःस्वार्थ भाव से घायलों की मदद करना है l अतः हम सभी को एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सुरक्षित यात्रा के नियमों का पालन करते हुए आवश्यकता पड़ने पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु तत्पर रहना चाहिए। इस रैली को उपप्राचार्य प्रो. पवन कुमार गुप्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें सभी प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की  उपस्थिति रही l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments