Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, एंटीजन टेस्ट शुरू

अयोध्या में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, एंटीजन टेस्ट शुरू


◆ सोमवार से सभी सीएचसी सहित कई स्थानों पर शुरू होने थे टेस्ट, लेकिन केवल महिला चिकित्सालय में शुरू हो सका टेस्ट


अयोध्या। जिले में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार को जिले की समस्त सीएचसी समेत कई स्थानों पर कोविड टेस्ट शुरू होने थे लेकिन केवल जिला महिला चिकित्सालय में 40 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। राहत की बात रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि जल्द ही विभाग को 25,000 एंटीजन किट प्राप्त हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि एहतियातन राम मंदिर परिसर, हनुमानगढ़ी, लता चौक, अयोध्या धाम व अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज डिपो सहित जिले के सभी सीएचसी पर कोरोना की जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं। विभाग की ओर से टेस्टिंग की गति तेज कर दी गई है ताकि संक्रमण की रोकथाम समय रहते की जा सके। बरसात के मौसम को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments