Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अज्ञात वाहन व मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर, मोटरसाइकिल सवार युवक की...

अज्ञात वाहन व मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर, मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

0

बसखारी अंबेडकर नगर। बीती देर शाम बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। दुर्घटना बीते सोमवार की शाम 7:00 बजे के करीब उस समय की बताई जा रही है। जब संदहा मजगांव निवासी बिजली विभाग में संविदाकर्मी आकाश कुमार राव पुत्र अच्छेलाल मकोइया हाइडिल से बाइक द्वारा अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह बसखारी जहांगीरगंज रोड पर  राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर बने ओवर ब्रिज के करीब पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मर दिया।और फरार हो गई। वही इस टक्कर से मोटरसाइकिल सवार आकाश  गंभीर रूप से घायल हो गया।और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस ने घायल अवस्था में आकाश को  बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत की खबर सुनकर परिवार व गांव वाले रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेते हुए  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता अच्छे लाल के प्रार्थना पत्र पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की अन्य कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। उधर मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर आते ही परिवार मे रोना पीटना शुरू हो गया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार महादेव घाट पर कर दिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version