Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या हर्षवर्धन सिंह ने मातृ स्मृति में शुरू किया पुस्तकालय स्थापना अभियान, तीन...

हर्षवर्धन सिंह ने मातृ स्मृति में शुरू किया पुस्तकालय स्थापना अभियान, तीन विद्यालयों में स्थापित होंगी लाइब्रेरी

0

अयोध्या। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन के संस्थापक हर्षवर्धन सिंह ने अपनी माता स्व. राधिका सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर विद्यार्थियों को अध्ययन के बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुस्तकालय स्थापना अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत तीन विद्यालयों में किताबों सहित पुस्तकालय स्थापित किए गए।

चंद्रबली सिंह इंटर कॉलेज, सीरसिंदा सराय राशि, पीडी पब्लिक स्कूल, स्नेथु और के.बी. सिंह इंटर कॉलेज, बैसिंह में पुस्तकालय स्थापना का शुभारंभ किया गया। इन पुस्तकालयों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।

पुस्तकालय मिलने के बाद विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि पुस्तकालय के माध्यम से उन्हें पाठ्यक्रम के अलावा विभिन्न विषयों की पुस्तकें पढ़ने का अवसर मिलेगा। इससे अध्ययन की आदत को भी बढ़ावा मिलेगा।

हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि अपनी माता की स्मृति को समाजोपयोगी कार्यों के माध्यम से जीवंत रखना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के ऐसे विद्यालय, जहां अभी तक पुस्तकालय की सुविधा नहीं है, वहां उनकी माता की स्मृति में पुस्तकालय स्थापित करने का अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुस्तकों का अध्ययन विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से पुस्तकालय स्थापना अभियान को विस्तार देने का प्रयास किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version