Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की हुईं घटना

60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की हुईं घटना


◆ एक सप्ताह तक टालमटोल करती रही कुमारगंज पुलिस


◆ पुलिस उच्चाधिकारियों की फटकार पर मुकदमा दर्ज


अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल के कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चार लोगों पर गांव की ही वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया हैं। वृद्ध पीड़िता महिला द्वारा शिकायत करने के बाद भी कुमारगंज पुलिस एक सप्ताह तक टाल मटोल करती रही। अन्ततः उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद सोमवार को मुकदमा पंजीकृत करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 23 सितंबर की रात चार लोगों द्वारा एक 60 वर्षीय महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और घटना का वीडियो भी बना लिया गया पीड़ित महिला द्वारा घटना के दूसरे दिन ही कुमारगंज पुलिस से शिकायत की गई परंतु कर्रवाई करने के बजाय थाना कुमारगंज की पुलिस घटना को दबाने में जुटी रही। मामला जब उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तब कड़ी फटकार के बाद कुमारगंज पुलिस ने चार आरोपियों में मंसाराम पुत्र हरिप्रसाद व दिलबहार पुत्र बाबू व दो अन्य के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।

क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि कुमारगंज थाना में अपराध संख्या 194 के अंतर्गत दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, मुख्य आरोपी दिलबहार को जेल भेज दिया गया हैं बाकी तीन अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस टीम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments