Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या हरिनाथ यादव बने उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ मंडल अध्यक्ष

हरिनाथ यादव बने उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ मंडल अध्यक्ष

0

◆ साकेत सदन में अयोजित हुआ महासंघ का मंडलीय अधिवेशन


अयोध्या। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अयोध्या का मंडलीय अधिवेशन साकेत सदन ने संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता हरिनाथ यादव एवं संचालन एसके वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष एचएन मिश्रा विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री नृपेंद्र श्रीवास्तव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में अयोध्या मंडल के सभी जनपदों के घटक संघ के समस्त डिप्लोमा अभियंता उपस्थित रहे।

अधिवेशन में मंडल कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। जिसमें चुनाव अधिकारी श्रवण कुमार ने नामांकन उपरांत अध्यक्ष पद पर इंजीनियर हरिनाथ यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार वर्मा सचिव पीके वर्मा सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष हरिनाथ यादव ने बताया कि मैं हमेशा कर्मचारियों की हित की लड़ाई लडूंगा।कर्मचारियों की जितनी भी विभागीय समस्याएं मैं उसको उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द निस्तारण करने का काम करूंगा।

अधिवेशन में इंजीनियर पीके राय, इंजीनियर सत्येंद्र त्रिपाठी,इंजीनियर राम अनुज मौर्य, इंजीनियर गिरिजेश कुमार, इंजीनियर ओपी, यादव इंजीनियर, शीबा खानम, इंजीनियर अमित यादव, इंजीनियर मनोज वर्मा, इंजीनियर परमेश्वर राम, अनुराग गुप्ता, राम जी गुप्ता, सच्चिदानंद गुप्ता,इंजीनियर स्निग्धा कुशवाहा उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version