Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउजाड़ने से पहले बसाने की मांग को लेकर गुप्तारघाट के दुकानदारों ने...

उजाड़ने से पहले बसाने की मांग को लेकर गुप्तारघाट के दुकानदारों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। गुप्तार घाट के सुंदरीकरण के दौरान लंबे समय से रोजगार कर रहे दुकानदारों को हटाया जा रहा है। जिसको लेकर निषाद समाज के पटरी के दुकानदारों में खासा आक्रोश है। निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद के नेतृत्व में दुकानदारों ने विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को ज्ञापन दिया। इस दौरान दुकानदारों ने आरोप लगाते हुए है कि दुकानदारों से वादा किया गया था कि उनको उजाड़ने से पहले कहीं बसाया जाएगा, लेकिन अब उनको यहां से हटाया जा रहा है। हम लोग नदी के किनारे रहते हैं जब भी डूबता है तो हम ही लोग उनको बचाते हैं। इसलिए हमको घाट के किनारे कहीं ना कहीं बसाया जाए, जिससे हमारे समाज का रोजगार भी बचा रहे और वक़्त बे वक़्त लोगों की मदद भी कर सकें।
निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने बताया की नगर विधायक ने आश्वासन दिया है कि विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह के साथ मौके पर पहुँचकर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इस संबंध में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बतायाकि गुप्तारघाट के निषाद समाज के दुकानदारों ने अपनी समस्या संबंधित ज्ञापन दिया है उनकी समस्या को सुनकर जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी को आश्वस्त किया गया है। कार्यक्रम में गोताखोर भगवानदीन निषाद, प्रदीप निषाद, बाबू निषाद, मुन्ना निषाद, विजय निषाद, संजय निषाद, पंडित निषाद, बाल किशन निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments