अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में मई महीने में होने वाले भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। परिक्रमा मार्ग स्थित बड़ा भक्त माल की बगिया में मंगलवार को विधि-विधान के साथ अनुष्ठान स्थल का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान यजमानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हल चलाया और दंड की प्रतिष्ठा करते हुए शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की।
