Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में होगा भव्य महालक्ष्मी यज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा, भूमि पूजन...

अयोध्या में होगा भव्य महालक्ष्मी यज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा, भूमि पूजन सम्पन्न — यजमानों ने विधि-विधान से चलाया हल


अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में मई महीने में होने वाले भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। परिक्रमा मार्ग स्थित बड़ा भक्त माल की बगिया में मंगलवार को विधि-विधान के साथ अनुष्ठान स्थल का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान यजमानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हल चलाया और दंड की प्रतिष्ठा करते हुए शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की।

कार्यक्रम के आयोजक मंडल के सदस्य संजय सारडा ने बताया कि यह अनुष्ठान पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 28 मई से 3 जून तक आयोजित होगा। इसमें महालक्ष्मी यज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा और विभिन्न वैदिक अनुष्ठान शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम गुरु महाराज आचार्य घनश्यामाचार्य जी महाराज के निर्देश पर आयोजित हो रहा है। संजय सारडा ने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और भक्ति मार्ग के वैश्विक प्रसार का संकल्प है। देशविदेश से बड़ी संख्या में भक्त और साधक इस आयोजन में शामिल होंगे।

संजय मोदानी ने बताया कि राजस्थान के दिनवाड़ी जिले में स्थित गुरु महाराज का आश्रम वर्षों से सनातन संस्कृति, वेद परंपरा और लोककल्याण आधारित आध्यात्मिक परंपरा का संचालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में होने वाला यह अनुष्ठान लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुभ फलदायी होगा।

भूमि पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त, साधु-महात्मा और समाजसेवी उपस्थित रहे। माहौल वैदिक मंत्रों, भक्ति गीतों और जयघोषों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्वयंसेवकों की कमेटियां भी गठित की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments