Home News प्रदेश इंदिरा नगर, लखनऊ में आधुनिक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप का भव्य उद्घाटन

इंदिरा नगर, लखनऊ में आधुनिक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप का भव्य उद्घाटन

0

इंदिरा नगर, लखनऊ इंदिरा नगर क्षेत्र में आधुनिक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप एवं ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग सुविधा केंद्र का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजीव मिश्रा (उपाध्यक्ष, भाजपा, अवध क्षेत्र) उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर संस्थान का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर्णा यादव (उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान अतिथियों ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया।

यह वर्कशॉप ज्योतिरादित्य सिंह बवाल द्वारा स्थापित की गई है। संस्थान का उद्देश्य लखनऊ के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली ऑटोमोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराना है। यहां पर PPF (पेंट प्रोटेक्शन फिल्म), कार पेंटिंग, फोम वॉश तथा एक्सक्लूसिव ब्रांडेड एक्सेसरीज़ जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्कशॉप में एक सुसज्जित कस्टमर लाउंज की भी व्यवस्था की गई है, जहां वाहन की सर्विसिंग के दौरान ग्राहक आरामपूर्वक समय व्यतीत कर सकेंगे।

यह संस्थान अरावली मार्ग पर स्थित है, जो शहर का एक प्रमुख और आसानी से पहुंचने योग्य स्थान माना जाता है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version