Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जनपद की सभी गोशालाओं में मनाया गया गो सेवा एवं गो संवर्धन...

जनपद की सभी गोशालाओं में मनाया गया गो सेवा एवं गो संवर्धन दिवस

0

अम्बेडकर नगर। जनपद में स्थापित समस्त 38 निराश्रित गोवशं आश्रय स्थलों में गो सेवा एवं गो संवर्धन दिवस मनाया गया। समस्त गोवंश आश्रय स्थलों पर जनपद के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त पशुधन प्रसार अधिकारी समस्त गोशालाओं में पशुओं के स्वास्थ्य का सघन परीक्षण कर चिकित्सा की गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० अरविन्द कुमार सिंह द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल हरखपुर कौडहा, अकबरपुर में गो सेवा एवं गौ सवंर्धन दिवस के रूप में मनाया गया एवं समस्त गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशो को ठण्ड से बचाव हेतु त्रिपाल, पराली एवं आलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई। जिलाधिकारी द्वारा नामित जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों द्वारा भी गोशालाओं का सघन निरीक्षण किया गया कतिपय गोशालाओं में ठण्ड से बचाव हेतु काऊकोट नहीं पाया गया इसके लिए जिलापूर्ति अधिकारी, द्वारा गोशालाओं में काऊकोट बनाए जाने के लिए जूट के बोरे उपलब्ध कराने हेतु सभी कोटेदारों को कड़ा निर्देश दिया गया है। सभी गोशालाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर गोशालाओं को स्वावलम्बी एवं आत्म निर्भर बनाने की दशा में कार्य योजना बनाई जा रही है, शीघ्र ही इसको पूर्णरूप दिया जा सकेगा।

जनपद के समस्त नागरिकों से अपील भी लगातार की जा रही है कि गोवंशो के भरण-पोषण हेतु यथा शाक्ति दान दें ताकि निराश्रित गोवशो के रख-रखाव एवं भरण-पोषण की व्यवस्था सुदृढ़ किया जा सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version