Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर तीन दिन पूर्व ट्रैक्टर की टक्कर से हुई दो लोगों की मौत...

तीन दिन पूर्व ट्रैक्टर की टक्कर से हुई दो लोगों की मौत के मामले में अज्ञात चालक खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। तीन दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से हुए दर्दनाक हादसे में हुई दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जीवत निवासी अंकुर के अनुसार, बीते 14 दिसंबर को उसके पिता ठाकुरदीन प्रजापति स्कूटी से बुआ मुन्नी देवी तथा उसके दो बच्चों साहिल (13) और मानवी (8) को लेकर अशरफपुर मझगवां से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे जोलहापुर काली मंदिर के दक्षिण दिशा में पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में स्कूटी सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ठाकुरदीन प्रजापति और मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं साहिल और मानवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर किया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर नंबर के सहारे अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं तथा मामले की गहन जांच जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version