Tuesday, July 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

जलालपुर अंबेडकरनगर। विवाद के मामले में थाने में मौजूद पुत्र के पैरवी के लिए घर के परिजन थाना में बैठे रहे और वहीं घर में बेटी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकते हुए हुआ मिला।बेटी की मौत की सूचना पर पुलिस ने परिजनों से सादा पेपर पर हस्ताक्षर करा पुत्र को घर भेज दिया।परिजनों के घर पहुंचते ही पुत्री का शव देखते ही कोहराम मच गया। सूचना के घंटो बाद जब पुलिस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने 112 डायल पर सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। घटना शिवपाल गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को किसी बात को लेकर गांव निवासी एक अनुसूचित व्यक्ति से अंबरपुर बाजार में कहासुनी हो गया था।जिसको लेकर पुलिस ने गुरुवार को भाई विवेक चतुर्वेदी को थाना में बंद कर दिया। थाना में बंद होने के वजह से घर के परिजन थाना चले गए और वहां उस समय तक वहां बैठे रहे। गांव से सूचना आई कि बेटी निधि का शव घर के कमरे में लटक रहा है। पुलिस ने बेटी के लटकने की सूचना पर छोड़ दिया। थाना से छूट कर आने के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।भाई विवेक की सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अब सवाल यह है कि युवती ने आरखुद गमछा से लटक गई अथवा किसी ने लटका दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगेगा। थानाध्यक्ष गुड्डू पुलिस फोर्स के साथ घर पहुंचे जिनकी मौजूदगी में पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

एसडीएम हरिशंकर लाल, सीओ देवेंद्र कुमार,तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार,नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी,जलालपुर कोतवाल संत कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी और जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments