◆ जमुनिया बाग से निकली भव्य विसर्जन शोभायात्रा, गुप्तार घाट के निर्मली कुंड में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
अयोध्या। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के गगनभेदी जयकारों से शुक्रवार को रामनगरी का वातावरण भक्तिमय हो उठा। भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। गणेश उत्सव के समापन पर शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। नम आंखों के साथ श्रद्धालुओं ने बप्पा को विदाई दी।



