Friday, September 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीनदयाल वार्ड की मलिन बस्ती में महापौर का जनसंवाद, समस्याओं के शीघ्र...

दीनदयाल वार्ड की मलिन बस्ती में महापौर का जनसंवाद, समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा


◆ लोदे कॉलोनी में चला स्वच्छता अभियान, सड़क, नाली, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश


अयोध्या। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अगुवाई में पंडित दीनदयाल वार्ड की मलिन बस्ती लोदे कॉलोनी में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान महापौर ने स्थानीय लोगों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।

स्थानीय निवासियों ने बसंत लाल की अगुवाई में सड़क, प्रकाश, सफाई, नाली और पेयजल से जुड़ी समस्याएं महापौर के सामने रखीं। महापौर ने बताया कि कॉलोनी में प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगाई गई हैं। जिन स्थानों पर अभी प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर लाइट लगाई जाएगी। पेयजल समस्या के समाधान के लिए उन्होंने तत्काल पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि कॉलोनी की सड़कों का सर्वे पूरा कर लिया गया है और सड़क निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क के साथ नाली निर्माण भी कराया जाएगा।

महापौर ने कहा कि मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि बारिश के बीच विशेष सफाई अभियान चलाकर नालियों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।


दीनदयाल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए उनके योगदान को याद किया।

इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह ‘टिल्लू’, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, उत्तर कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह, अमल गुप्ता, महानगर महामंत्री शैलेंद्र कोरी, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, रवि सिंह, तिलकराम सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments