Friday, September 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररास्ते के लिए जमीन की निशानदेही कराने को लेकर विवाद, तीन के...

रास्ते के लिए जमीन की निशानदेही कराने को लेकर विवाद, तीन के खिलाफ मुकदमा


जैतपुर, अंबेडकर नगर। रास्ता बनवाने के लिए जमीन की निशानदेही कराने को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कटका थाने में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पांभीपुर निवासी जगदीश नारायण पुत्र स्व. रामकरन पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि वह रास्ता बनवाने के लिए जमीन की निशानदेही कराने के संबंध में हल्का लेखपाल और कानूनगो आये थे उसी समय वह जमीन का दस्तावेज लेकर खड़ा था। इसी दौरान विपक्षी आकाश, हेमचंद्र और प्रदीप वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पीड़ित के दस्तावेज भी छीनकर फाड़ दिए।

पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई मामले में कटका थानाध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments