Tuesday, November 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएथलेटिक मीट में जयपुरिया स्कूल के खिलाड़ियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

एथलेटिक मीट में जयपुरिया स्कूल के खिलाड़ियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक


अयोध्या। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल की ओर से आयोजित इंटर हाउस एथलेटिक मीट-2026 में छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्थानीय अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा चार से 12 तक के विद्यार्थियों ने अंडर-12, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक विशाल गुप्ता ने गुब्बारे छोड़कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार एमबी, प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता, समन्वयक डॉ. प्रगति श्रीवास्तव और खेल समन्वयक रेगन सिंह मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में 80, 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ के अलावा लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक तथा 4×100 मीटर रिले रेस का आयोजन किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने गति, कौशल और दमखम का परिचय दिया। रिले रेस में खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल और टीम भावना देखने को मिली।

मुख्य अतिथि विशाल गुप्ता ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। खेलों से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना और निरंतर प्रयास है।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार एमबी ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है। खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं और आयोजन को सफल बनाने वाले खेल विभाग के सदस्यों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी।


प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम


अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ट्रेल ब्लेजर्स के शौर्य सिंह (10सी) ने प्रथम, सर्वज्ञ कुमार (12ए) ने द्वितीय और वेव राइडर्स के दिव्यांश वर्मा (12ए) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वेव राइडर्स की नैना अरोड़ा (12सी) और गो गेटर्स की विदुषी गुप्ता (9सी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गेम चेंजर्स की आराध्या शुक्ला (9ए) द्वितीय और स्वाति सिंह (9सी) तृतीय स्थान पर रहीं।

अंडर-17 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में गेम चेंजर्स के अक्षांश प्रताप सिंह (10ए) प्रथम, वेव राइडर्स के हर्षवर्धन पांडेय (10बी) द्वितीय और गो गेटर्स के अभिनव राय (8ए) तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-14 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में गो गेटर्स के आदित्य पांडेय (7ए) ने प्रथम, वेव राइडर्स के मोहम्मद ओवैस (8बी) ने द्वितीय और ट्रेल ब्लेजर्स के पविन गुप्ता (7सी) ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी आयु वर्ग की बालिका स्पर्धा में वेव राइडर्स की अक्षिता तिवारी (7ए) प्रथम, ट्रेल ब्लेजर्स की मैशा मिर्जा (7बी) द्वितीय और गेम चेंजर्स की सिदरा फातिमा (7सी) तृतीय स्थान पर रहीं।

अंडर-19 बालिका वर्ग की 4×100 मीटर रिले रेस में वेव राइडर्स की टीम से नैना अरोड़ा, मिशिका तिवारी, अंशी और भव्या यादव, गो गेटर्स की टीम से विदुषी गुप्ता, रिद्धिमा श्रीवास्तव, वैष्णवी यादव और सुभी सिंह तथा गेम चेंजर्स की टीम से तान्या हाशमी, आराध्या, स्वाति सिंह और आयुषी ने प्रतिभाग किया।

अंडर-17 बालक वर्ग की 4×100 मीटर रिले रेस में गेम चेंजर्स की ओर से अक्षांश प्रताप सिंह, आयुष जायसवाल, कार्तिकेय मिश्रा और अक्षत मिश्रा, गो गेटर्स की ओर से अर्पित सिंह, आदित्य पांडेय, उदय और युवराज सिंह तथा वेव राइडर्स की ओर से दिव्यांश वर्मा, अर्जुन प्रताप सिंह, शौर्य प्रताप सिंह और प्रणव सिंह ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कृतांजलि तिवारी और आरती मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के खेल विभाग और शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा। समापन पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments