Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचैन चोरी में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन...

चैन चोरी में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी बरामद


अम्बेडकर नगर। जनपद की हंसवर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने सोने की चैन चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन और एक अदद पीली धातु की चैन भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार पुत्र फूलबदन, मनीता पत्नी विष्णु, काजल पुत्री फूलबदन,रानी पुत्री मुलचन्द सभी कोहरा बुजुर्ग, थाना गोला, जनपद गोरखपुर के निवासी हैं।


घटना का विवरण


31 मई को वादिनी निशांत अंजुम निवासी कटोखर ने हंसवर थाना में तहरीर देकर बताया कि 30 मई को सुबह करीब 10 बजे वह अपनी बेटी की दवा लेने बैटरी रिक्शा से टांडा जा रही थीं। उसी रिक्शा में सवार कुछ महिलाओं ने उनका ध्यान भटका कर उनके गले से सोने की चैन चोरी कर ली। वापस लौटते समय उन्होंने उन्हीं महिलाओं को बोलेरो वाहन में बैठे देखा, पूछताछ करने पर वे भागने लगीं।


गिरफ्तारी और बरामदगी:


पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रंगेय राघव स्कूल से मकरही मार्ग पर 300 मीटर आगे दबिश देकर उक्त चारों आरोपियों को एक जून को सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अदद पीली धातु की चैन और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी बरामद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments