Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासामाजिक सेवा व धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया पूर्व महापौर ऋषिकेश...

सामाजिक सेवा व धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय का जन्मदिवस


अयोध्या। रामनगरी के पूर्व महापौर एवं श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रबंधक ऋषिकेश उपाध्याय का जन्मदिवस सामाजिक सरोकार और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विविध सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें जनसेवा और सद्भाव का संदेश प्रमुख रहा।

जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मणिपर्वत क्षेत्र स्थित वृद्धा आश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में वृद्धजनों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। आश्रमवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे संवेदनशील और मानवीय कार्य बताया। वृद्धजनों के चेहरों पर प्रसन्नता और आत्मीयता का भाव देखने को मिला।

इसके पश्चात पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अपने परिवार के साथ निःशुल्क संस्कृत विद्यालय में अध्ययनरत बटुकों के साथ-साथ संत, महंत एवं आचार्यों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया। उन्होंने कहा कि संस्कृत, संस्कृति और सेवा की परंपरा ही भारत की पहचान है और ऐसे अवसरों पर समाज के सभी वर्गों के साथ जुड़ना आत्मिक संतोष प्रदान करता है।

जन्मदिवस से पूर्व ऋषिकेश उपाध्याय ने रामनगरी के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। प्रातः उनके विद्याकुण्ड आवास पर संत-महंत, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों का तांता लगा रहा। सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शुभकामनाएं देकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक, शैक्षिक एवं नगर विकास में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments