Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापहले बिछेगी सीवर लाइन, फिर होगा गलियों का निर्माण

पहले बिछेगी सीवर लाइन, फिर होगा गलियों का निर्माण


नगर की सरकार आपके द्वारअभियान के तहत महापौर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण


अयोध्या। ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने अशोक सिंघल नगर और परमहंस रामचंद्र दास वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने स्पष्ट किया कि पहले सीवर लाइन बिछाई जाएगी, इसके बाद पेयजल पाइपलाइन डालकर गलियों का निर्माण कराया जाएगा। रामनगरी के नव विकसित इलाकों के समग्र विकास के लिए चरणबद्ध योजना बनाई जाएगी।

निरीक्षण की शुरुआत सुबह 8.30 बजे दीनबंधु अस्पताल के पास अशोक सिंघल वार्ड स्थित सोना देवी मार्ग से हुई। मुख्य मार्ग से जुड़े कच्चे रैंप को देखकर महापौर ने नाराजगी जताई और खुले नाले के कोने पर पटिया रखने के निर्देश दिए। विराट विश्वकर्मा मंदिर के पास नाली निर्माण तथा सोतिया नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर महापौर ने विशेष अभियान चलाकर सफाई कराने के निर्देश दिए।

रामदासजी महाराज मंदिर के निकट टूटी नाली पटिया बदलने, रामपथ पर सोलर लाइट लगाने और रामघाट चौराहे पर खुले नाले व अतिक्रमण की जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए गए। श्रीराम जन्मभूमि कार्यशाला के पास जल प्याऊ में पानी न आने पर जलकल विभाग को लीकेज दुरुस्त कर तत्काल पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर आयुक्त ने बिजली केबल डालते समय पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त न होने पर निगरानी के निर्देश दिए।

अहिराना क्षेत्र में शौचालय के सामने सिग्नेज लगाने, पानी के लीकेज ठीक करने और गलियों की मरम्मत कराने का भरोसा दिया गया। कूड़े का ढेर मिलने पर कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने पर विचार करने की बात कही गई। सफाई न होने की शिकायत पर नगर आयुक्त ने सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

इसके बाद टीम परमहंस रामचंद्र दास वार्ड के नया पुरवा स्थित श्रीरामनगर कॉलोनी पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने सीवर लाइन, पेयजल, नाली, स्ट्रीट लाइट और लटके तारों की समस्या रखी। महापौर ने पहले चरण में सीवर लाइन व पेयजल पाइपलाइन बिछाने तथा नाला निर्माण का प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। नगर आयुक्त ने नियमित फॉगिंग और समस्याओं के समाधान के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अपर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जलकल, निर्माण विभाग के अधिकारी व पार्षद उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments