Thursday, July 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में खुला पहला हल्दीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, संतों और पूर्व सांसद...

अयोध्या में खुला पहला हल्दीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, संतों और पूर्व सांसद ने किया शुभारंभ


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों को विश्वस्तरीय स्वाद की नई सौगात मिली है। स्टेशन रोड स्थित श्रीराम हॉस्पिटल के सामने हल्दीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। जीवनी ग्रुप और हल्दीराम मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुए इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास, महंत मुरली दास तथा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों का स्वागत जीवनी ग्रुप के डायरेक्टर पवन जीवानी, हल्दीराम ग्रुप के डायरेक्टर अमित अग्रवाल और उनकी पत्नी रितु अग्रवाल ने बुके एवं शॉल भेंट कर किया।

इस अवसर पर हल्दीराम ग्रुप के डायरेक्टर अमित अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या देश की आस्था का केंद्र है और हल्दीराम अपने उत्पादों की शुद्धता, स्वच्छता और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ स्वादिष्ट व्यंजन और मिठाइयां उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है।

जीवनी ग्रुप के डायरेक्टर एवं सिंधु सेंट्रल पंचायत के मुखिया पवन जीवानी ने कहा कि अयोध्या में पहला हल्दीराम स्टोर शुरू होना शहर के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय ब्रांड हल्दीराम के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें बेहतर सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रतिष्ठान में हल्दीराम की प्रसिद्ध मिठाइयों, नमकीन, स्नैक्स, फास्ट फूड और विभिन्न व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध रहेगी। विशेष रूप से भगवान श्रीराम के भोग और प्रसाद के लिए 56 प्रकार की विशेष मिठाइयों की व्यवस्था भी की गई है।

उद्घाटन समारोह में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व राज्यमंत्री एवं सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष अमृत राजपाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा धनेश बजाज, सुनील मंध्यान, नरेंद्र क्षेत्रपाल, कालू अमलानी, राजीव मदान, उमेश जीवानी, ध्रुव जीवानी, गौतम जीवानी, ईशु जीवानी, गुरुजी अभय सिंह, भगवान दास सावलानी, रामगोपाल मथारिया, अवधेश, कमलेश केवलानी, अभिषेक केवलानी, तनुश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, प्रार्थना अग्रवाल, विकास सिसोदिया, योगेश फौजदार, रोहित गुप्ता, सोनिका त्यागी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments