अयोध्या। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी स्थित इमली की बगिया के निर्वाणी अनी अखाड़ा मंडपम में साकेतवासी महंत संतराम दास महाराज की तेरहवीं के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमानगढ़ी के महंतों सहित अयोध्या के विभिन्न अखाड़ों के संत, महंत, महामंडलेश्वर, जगद्गुरु तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत महंत संतराम दास महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित संतों और श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।



