Wednesday, July 22, 2026
HomeUncategorizedमालीपुर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में लगी आग

मालीपुर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में लगी आग


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन मालीपुर के प्लेटफार्म नंबर-2 के समीप पटरी किनारे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना से आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को खबर दी। मौके पर पहुंची टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। आग पटरी के किनारे उगी सूखी घास और झाड़ियों में लगी थी, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती थी।

थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर-2 के पास झाड़ियों में आग लगी थी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments