Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभूसा दान करने वाले किसानों को गेहूं खरीद में मिलेगी प्राथमिकता

भूसा दान करने वाले किसानों को गेहूं खरीद में मिलेगी प्राथमिकता

अंबेडकर नगर। जनपद में गेहूं खरीद को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बड़ा फैसला लिया है। अब गोशालाओं में भूसा दान करने वाले किसानों को क्रय केंद्रों पर प्राथमिकता के आधार पर गेहूं बेचे जाने की सुविधा मिलेगी। ऐसे किसानों को बिना प्रतीक्षा के सीधे खरीद का लाभ दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि पंचायत सचिव द्वारा जारी भूसा दान प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले किसानों के गेहूं की तत्काल खरीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित किसान को किसी प्रकार की प्रतीक्षा सूची में नहीं रखा जाएगा।

उन्होंने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे अपने गांव के आसपास संचालित गोशालाओं में भूसा दान करें और पंचायत सचिव से प्रमाण पत्र प्राप्त कर क्रय केंद्रों पर बिना देरी के गेहूं बेचें। बताया गया कि जनपद में वर्ष 2026-27 के लिए छह एजेंसियों के माध्यम से कुल 73 गेहूं क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां 30 मार्च से खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments