◆अध्यक्ष नंदलाल मोदनवाल के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन, समाज में एकता व सेवा का दिया संदेश
अयोध्या। कानकुब्ज हलवाई मंदिर रायगंज में रविवार को ब्रह्मऋषि मोदन सेन महाराज की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और एकता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों स्वजातीय बंधु एकत्र हुए और महाराज जी की पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ समाजसेवी नंदलालगुप्ता के नेतृत्व में किया गया, जिन्होंने आयोजन को अनुशासित और सफल रूप में सम्पन्न कराया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “ब्रह्मऋषिमोदनसेनमहाराजनेसमाजमेंएकता, सेवाऔरसंस्कारकाजोमार्गदिखायाथा, उसीपरचलनाहीउनकेप्रतिसच्चीश्रद्धांजलिहै।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजकेअध्यक्षनंदलालमोदनवाल ने की। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए आपसी सहयोग, शिक्षा और सेवा की भावना को प्राथमिकता देनी होगी। पूजा-अर्चना के उपरांत समाज के पदाधिकारी व सदस्य श्रीरामअस्पताल पहुँचे और मरीजों के बीच फल वितरण किया। सेवा कार्य में समाज के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्रकुमारमोदनवाल ने किया। इस अवसर पर अनूपगुप्ता, अचलगुप्ता, सुरेशगुप्ता, पंकजगुप्ता, बृजेशगुप्ता, बैजनाथगुप्ता, राधेश्याममोदनवाल, राधेश्यामगुप्ता, गोपालगुप्ता, जयप्रकाशमोदनवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।