Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामौनी अमावस्या स्नान को लेकर अयोध्या में व्यापक तैयारियां, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

मौनी अमावस्या स्नान को लेकर अयोध्या में व्यापक तैयारियां, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में मौनी अमावस्या स्नान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार 18 जनवरी को सरयू नदी में लाखों श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। ब्रह्म मुहूर्त से मौनी अमावस्या स्नान की शुरुआत होगी।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या पर स्नान, जपतप और अन्नदान का विशेष महत्व है। इसी कारण देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं और देर रात तक आगमन जारी रहा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन-स्नान व्यवस्था के लिए अयोध्या को जोन और सेक्टर में विभाजित कर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सीआरपीएफ, आरएएफ, पीएसी और सिविल पुलिस के साथ-साथ एटीएस और एसटीएफ की तैनाती की गई है। घाटों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात रहेगा।

क्राउड मैनेजमेंट को लेकर पुलिस-प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है। प्रयागराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी लिंक मार्गों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

प्रशासन के अनुसार 18 जनवरी के बाद 19 जनवरी को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सहयोग प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments