Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर विद्युत कर्मियों को मिले सुरक्षा उपकरण, अधिशासी अभियंता ने की सतर्कता बरतने...

विद्युत कर्मियों को मिले सुरक्षा उपकरण, अधिशासी अभियंता ने की सतर्कता बरतने की अपील

0

आलापुर अम्बेडकर नगर। विद्युत वितरण खंड आलापुर के अधिशासी अभियंता ए.के. यादव द्वारा मंगलवार को सभी संविदा विद्युत कर्मचारियों और लाइन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे कार्य करते समय सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें और सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि विद्युत कार्य बेहद जोखिम भरा होता है, जिसमें थोड़ी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर विद्युतकर्मी समाज और अपने परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी को सुरक्षित रहकर ही कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता ने स्वयं कर्मचारियों को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, ग्लव्स, बूट सहित अन्य सुरक्षा उपकरण सौंपे। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की ओर से सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, अब कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न करें।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत, राधा सिंह, अवर अभियंता रमेश यादव समेत सभी अवर अभियंता और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने भी अधिशासी अभियंता द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की और सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version