Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंविदा कर्मचारियों के निष्कासन के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन

संविदा कर्मचारियों के निष्कासन के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन


अयोध्या। विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश, अयोध्या के बैनर तले निष्कासित आउटसोर्सिंग निविदा संविदा कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर मुख्य अभियंता वितरण, अयोध्या क्षेत्र के कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी शामिल हुए।

प्रदर्शन का कारण 31 मार्च को अयोध्या जनपद से 52 आउटसोर्सिंग निविदा संविदा कर्मचारियों का निष्कासन बताया गया, जो परिचालन कार्य में लगे हुए थे। कर्मचारियों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए बहाली की मांग उठाई।

विरोध सभा की अध्यक्षता विद्युत मजदूर पंचायत के अयोध्या जोन अध्यक्ष के.एन. सिंह ने की, जबकि संचालन सुशील मौर्य ने किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जय गोविंद सिंह ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार रोजगार देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पावर कॉरपोरेशन में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को निष्कासित किया जा रहा है।

उन्होंने मांग की कि अयोध्या सहित पूरे उत्तर प्रदेश में चल रही निष्कासन की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए और सभी प्रभावित कर्मचारियों को पुनः कार्य पर बहाल किया जाए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments