Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबैंक से रुपये निकालने के बाद बुजुर्ग से 24 हजार की ठगी...

बैंक से रुपये निकालने के बाद बुजुर्ग से 24 हजार की ठगी — आरोपी सीसीटीवी में कैद


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में ठगी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को ठगों ने एक बार फिर बैंक से रुपये निकालने वाले बुजुर्ग को अपना निशाना बना लिया। घटना कोतवाली से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के बाहर घटी। जानकारी के अनुसार, हरिलाल वर्मा निवासी गांव नंदापुर, अशरफपुर मजगवा, थाना जलालपुर शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे थे। उन्होंने बैंक से 24 हजार की नकदी निकाली। जैसे ही वे बैंक से बाहर निकले, एक अज्ञात युवक ने उन्हें रोक लिया और परिचित बनते हुए बातचीत शुरू की। उसने बुजुर्ग से कहा चाचा आप मुझे पहचान नहीं रहे हैं? आपके लड़के की जहां शादी हुई है, मैं वहीं का रहने वाला हूं। मैं स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करता हूं, मेरा आवास महिला अस्पताल में है, चलिए चाय-पानी करते हैं। युवक की बातों में आकर हरिलाल वर्मा उसके साथ महिला अस्पताल परिसर तक चले गए। वहां युवक ने उन्हें एक स्थान पर बैठाया और मौका पाकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। जांच में सामने आया कि ठगी की यह वारदात महिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक के आसपास लगातार ऐसे ठग सक्रिय हैं, जो बुजुर्गों और असावधान ग्राहकों को निशाना बनाते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बैंक से नकदी निकालने के बाद अनजान व्यक्तियों की बातों में न आएं और सतर्कता बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments