Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं, 100 में 10 शिकायतों...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं, 100 में 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण


अयोध्या तहसील बीकापुर के सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ की। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतें व्यक्तिगत रूप से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम डेहरियावां, विकासखंड बीकापुर से रास्ते की भूमि पर अवैध निर्माण हटवाने की शिकायत प्राप्त हुई, जिस पर एसएचओ बीकापुर को मामले का संज्ञान लेकर न्यायोचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम गौरा, विकासखंड तारुन से चकमार्ग की पटाई कराए जाने की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी और एसएचओ तारुन को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। इसी प्रकार ग्राम मरूई सहाय सिंह, विकासखंड बीकापुर में रास्ते पर जबरन मिट्टी डालकर अवरोध किए जाने की शिकायत पर एसएचओ बीकापुर को जांच के निर्देश दिए गए।

बीकापुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में कुल 100 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

समाधान दिवस में भूमि विवाद, राजस्व, सड़क, जल आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन और पेंशन से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी, उपजिलाधिकारी बीकापुर, क्षेत्राधिकारी बीकापुर, खंड विकास अधिकारी बीकापुर, खंड विकास अधिकारी तारुन, तहसीलदार बीकापुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments