Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, जलालपुर में स्कूली वाहनों पर...

बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, जलालपुर में स्कूली वाहनों पर कसा शिकंजा


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जलालपुर नगर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। शनिवार को पीटीओ सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों के छोटे-बड़े स्कूली वाहनों की बारीकी से जांच की गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

जांच अभियान के दौरान सेंट जेवियर्स विद्यालय के एक मैजिक वाहन को रोका गया। जांच में चालक आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने में असफल रहा, जिस पर वाहन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पीटीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तीसरे सप्ताह के अंतर्गत विशेष रूप से स्कूली वाहनों की जांच की जा रही है। जिन वाहनों के पास परमिट, बीमा, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और वाहन चालकों से अपील की कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न करें और सभी नियमों का पूर्ण पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments