Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संपूर्ण समाधान दिवस में सोहावल तहसील में डीएम व एसएसपी ने सुनी...

संपूर्ण समाधान दिवस में सोहावल तहसील में डीएम व एसएसपी ने सुनी शिकायतें , 152 शिकायतें प्राप्त

0

152 में केवल पांच का हो सका मौके पर निस्तारण


अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सोहावल के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान दिवस के दौरान नगर पंचायत खिरौनी, विकासखंड सोहावल के एक शिकायतकर्ता ने सरकारी नाली व चकमार्ग पर गांव के कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत की, जिस पर तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में ग्राम महावां साहब दुबे का पुरवा, विकासखंड मसौधा के शिकायतकर्ता ने राशन कार्ड बनाए जाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम कपासी, विकासखंड सोहावल के शिकायतकर्ता ने सार्वजनिक रास्ता दुरुस्त कराने और नाली के पानी की निकासी की समस्या उठाई, जिस पर खंड विकास अधिकारी सोहावल को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा ग्राम इब्राहिमपुर कंदई एवं ग्राम मोइया कपूरपुर से अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनकी जांच तहसीलदार सोहावल को सौंपी गई। समाधान दिवस में कुल 152 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

तहसील दिवस में मुख्य रूप से राजस्व, भूमि विवाद, जलापूर्ति, राशन, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और विद्युत से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी सोहावल, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version