Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नाबालिग की हत्या पर पीड़ित परिवार से मिले तेज नारायण पांडे पवन,...

नाबालिग की हत्या पर पीड़ित परिवार से मिले तेज नारायण पांडे पवन, किया आर्थिक मदद

0

अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र में नाबालिग बेटी की निर्मम हत्या की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे उर्फ पवन ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और मौके पर 50 हजार रुपये की नगद आर्थिक मदद प्रदान की।

पूर्व मंत्री ने इस जघन्य घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिला प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि नाबालिग के साथ ऐसी अमानवीय वारदात समाज को झकझोरने वाली है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग की।

तेज नारायण पांडे पवन ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जनपद अयोध्या में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की, ताकि परिवार का भरण-पोषण सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और आगे भी हर स्तर पर सहयोग करेगी। पार्टी के अधिवक्ता भी कानूनी लड़ाई में परिवार की सहायता करेंगे।

मौके पर पारसनाथ यादव, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव , हामिद जाफर् मीसम, संजय सिंह, प्रवीण राठौर,अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी, मंसूर इलाही, रामकरण यादव, रितेश यादव, इस्तखार,अपर्णा जयसवाल , फरीद कुरैशी, इर्शाद इदरीसी, राशिद सलीम अली सईद खान, घुसी, जांबाज़, कृष्णा निषाद, वीरेंद्र गौतम अजय यादव, जेपी यादव ललित यादव, आकिब खान, शाहबाज लकी,अनस खान,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version