Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब 19 नवंबर को होगी सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब 19 नवंबर को होगी सुनवाई

0
ayodhya samachar

◆ बचाव पक्ष ने चार्जशीट से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने की अदालत से की है मांग


अयोध्या। राममंदिर में चढ़ावे की चोरी से जुड़े मामले में आरोपियों की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की तारीख आगे बढ़ गई है। अब इस मामले में 19 नवंबर को सुनवाई होगी। बचाव पक्ष ने अदालत से आरोपपत्र (चार्जशीट) के साथ दाखिल सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

आरोपियों के अधिवक्ता एवं लीगल डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ कुलशेखर सिंह ने स्पेशल एंटी करप्शन कोर्ट के न्यायाधीश रजत वर्मा की अदालत में इस संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें मुकदमे से जुड़े सभी अभिलेख मुहैया कराने की मांग की गई है।

बचाव पक्ष की ओर से यह आवेदन 28 अक्टूबर को दाखिल किया गया था। इस पर सुनवाई के लिए अदालत ने पहले चार नवंबर की तारीख तय की थी, लेकिन अब अगली सुनवाई 19 नवंबर को निर्धारित की गई है। बचाव पक्ष का कहना है कि मामले में प्रभावी ढंग से पैरवी करने के लिए चार्जशीट से संबंधित सभी दस्तावेजों का उपलब्ध होना जरूरी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version