Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दो सड़क हादसों में युवक की मौत, छात्र गंभीर

दो सड़क हादसों में युवक की मौत, छात्र गंभीर

0

जलालपुर, अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर साबुकपुर गांव निवासी प्रवीण जलालपुर नगर के नगपुर में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह उनका 18 वर्षीय पुत्र हैप्पी प्रजापति अपनी बहन को विद्यालय छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर एक पिकअप वाहन से टकरा गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए नगपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं दूसरी घटना जलालपुर क्षेत्र के जमालपुर चौराहे पर हुई। यहां जमालपुर चौराहा निवासी 12 वर्षीय छात्र ऋषभ विद्यालय जा रहा था। इसी दौरान टेंपो चालक वाहन को पीछे कर रहा था, जिसकी चपेट में छात्र आ गया। हादसे में ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए नगपुर अस्पताल ले गए, जहां से बाद में बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version